Saturday , May 18 2024

admin

आजादी के अमृत महोत्सव पर चमारी में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

जालौन/कोंच जालौन आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। लोगों को देश के लिए बलिदान हुए वीरों की इस संघर्ष गाथा को याद दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। शनिवार को ग्राम पंचायत चमारी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ग्राम प्रधान नौशाद मंसूरी के कुशल नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया विशाल तिरंगा यात्रा के एक दिन पहले ही रुप रेखा तैयार कर ली गयी थी तिरंगा यात्रा में युवाओं का जोशीला अंदाज साफ नजर आ रहा था जबकि यात्रा में लोक प्रिय नारे जय जबान – जय किसान को भी अहम अहमियत को कबायद दी गयी जिसको लेकर युवाओं के जोशीले नारे चारों ओर वंदे मातरम् व भारत माता की जय को लेकर लोगों में जोश भर रहे थे भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं का जोश आजादी के 75बें अमृत महोत्सव को जोश भरनेे में अहम भूमिका में दिखायी दे रहा था जबकि आजादी के अमृत महोत्सव सरकारी विद्यालय एवं अन्य गांवों के लोगों एवं नौनिहाल बच्चे एवं ग्रामीण व युवा शामिल रहे यात्रा के दौरान अतिथि विरगुवाॅ खुर्द ग्राम प्रधान चौ0 राघवेन्द्र सिंह ग्राम प्रधान चमारी नौशाद मंसूरी प्रधान प्रतिनिधि इरफान मंसूरी तकनीक सहायक हरिशंकर दुवोरिया पंचायत सहायक हेमलता पटेल भारतीय जनता पार्टी के मण्डल उपाध्यक्ष कौशल पटेल काले खां अध्यापक महेश चन्द्र यादव गिरीश महाराज पूर्व प्रधान राहुल पटेल जितेन्द्र व्यास आर के पटेल सुमन्त पटेल एवं समस्त पुलिस स्टाफ एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे,,,                          रिपोर्ट राजकुमार दोहरे

स्थान जालौन उत्तर प्रदेश

सेवाश्रम अधिवक्ता संघ ने शहीद स्मारक पर तिरंगा लहरा कर किया शहीदों को नमन

*इटावा 13 अगस्त । आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को सेवाश्रम अधिवक्ता संघ ने शहीद स्मारक नुमाइश मैदान पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित  करते हुए तिरंगा लहराकर शहीदों को नमन किया।*

*सेवाश्रम प्रमुख चौधरी अमित त्रिपाठी एडवोकेट ने  कहाकि आज हम उन अमर शहीदों की बजह से ही सुख चैन की सांस ले रहे हैं जिन्होंने हंसते हंसते भारत माता को अंग्रेजों से आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति दे कर सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।जिला मंत्री प्रदीप गोयल ने कहा कि आज पूरा देश तिरंगा लहराकर आजादी का जश्न मना रहा है हम सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कोटि कोटि नमन करते हैं। इस अवसर पर भारत माता की जय,वंदे मातरम इंकलाब जिंदाबाद,सेवाश्रम जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए गए।*

*कार्यक्रम में संजीव कुमार एडवोकेट,प्रदीप कुशवाह एडवोकेट कौरव धनगर एडवोकेट,धीरज सक्सेना एडवोकेट गर्वित दुबे एडवोकेट,सन्तोष सिंह एडवोकेट, छुन्ना यादव,मनोज यादव,लाला राम दोहरे मनोज मिश्रा,रोहित तिवारी,सुनील कुमार व विनोद सविता आदि उपस्थित रहे*।

चलती कार में अचानक लगी आग

✅मेरठ- चलती कार में अचानक लगी आग से हड़कंप, कार सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, परतापुर के काशी टोल प्लाजा के पास लगी आग.

आजादी का अमृत महोत्सव ,हर घर तिरंगा

इटावा /आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान में थाना बढ़पुरा पुलिस द्वारा तिरंगा रैली निकाल कर आम जनता को राष्ट्र ध्वज वितरित किया गया।

भारतवर्ष की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में आज थाना बढ़पुरा प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी के नेतृत्व में थानां एवं उदी चौकी पुलिस फोर्स द्वारा कस्वा बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकाली गयी।रैली के दौरान आम नागरिकों , स्कूली बच्चों एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्रध्वज वितरण का वितरण किया गया। थानां पुलिस द्वारा समस्त जन से अपने -अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आवाहन किया गया।

उद्योग व्यापार मंडल के महिला सदस्यों द्वारा एस एस पी को राखी बांधी

इटावा / रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर जनपदीय व्यापार मंडल की महिला सदस्यों द्वारा पुलिस कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जयप्रकाश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा को (राखी) रक्षा सूत्र बांधा गया। रक्षा सूत्र बंधवाने के उपरांत अधिकारी द्वय द्वारा महिलाओं को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी गयी।

प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर मैं तिरंगा रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया

 

*अजीतमल,औरैया।* जनपद औरैया के अजीतमल तहसील के ग्राम हजरतपुर के प्राथमिक विद्यालय से हजरतपुर होते हुए रसूलपुर सुजान सिंह से हजारीपुर तक तिरंगा रैली निकाली गई।आजादी के 75 बे अमृत महोत्सव पर प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर के टीचरों ने मिलकर बच्चों के साथ बड़े ही हर्ष उल्लाश से निकली तिरंगा रैली ।इस दौरान सभी छात्र छात्राओं ने वंदे मातरम भारत माता की जय जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए/ लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया/ प्रधानाचार्य कोमल सिंह राजपूत ,और नीरज गुप्ता प्रधानाध्यापक,के साथ अखिलेश अग्रवाल,शिखा दीक्षित,अखलेश कुमार,सीलू कुमारी,और सभी बच्चों के साथ अन्य ग्राम बाशियों ने तिरंगा रैली मैं भाग लिया।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता

चरण सिंह पीजी कालेज की।तिरंगा यात्रा में प्रदेश प्रसपा चीफ अंकुर हुए शरीक

*जसवंतनगर/सैफई (इटावा)*।आजादी की 75 वी वर्षगांठ को लेकर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को चौधरी चरण सिंह।पी जी कॉलेज हेंवरा में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे कालेज के प्राध्यापको, एन एस एस छात्रों व व विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
।चौ चरण सिंह पीजी कॉलेज हेबरा इटावा के प्राचार्य प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ तिरंगा वितरित कर प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव “अंकुर”द्वारा किया गया।इस अवसर पर सैफई की उपजिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। वह स्वयं यात्रा में सी ओ सैफई एवम थाना प्रभारी पैदल तिरंगा थामे छात्रों के साथ चले। महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापक ,स्टाफ और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रो नीरज कुमार द्वारा देश भक्ति पूर्ण नारों और लहराते ध्वजों से माहौल रोमांचित कर दिया।
स्वयं आदित्य यादव और प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा ने हर घर झंडा फहराने की राहगीरों को रोक -रोक कर अपील की।
यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरकर कालेज परिसर में संपन्न हुई।
*वेदव्रत गुप्ता

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना, चित्रों ने अश्रुपूरित किया

*जसवंतनगर(इटावा)*। हाइवे स्थित शिवा जंक्शन पर सन 1947के उस विभाजन की यादें ताज़ी की गईं, जब देश दो टुकड़ों में हिंदुस्तान और पाकिस्तान में बंट गया था। यदि मुस्लिम लीग संकल्प बद्ध न होती तो देश नही बंटता और देश में हुई व्यापक हिंसा और कत्लेआम न हुआ होता।
इस अवसर पर एक चित्र प्रदर्शनी  विभाजन विभीषिका गैलरी परिसर में लगाई गई।जिसका फीता काटकर क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर अतुल प्रधान ने किया। राहुल गुप्ता, विनोद यादव तथा स्वतंत्रता सेनानी परिवार के आकाशदीप जैन, उद्योग व्यापार मंडल नेता आलोक दीक्षित ने आगवानी की तहसीलदार यदुवीर सिंह, थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने 14 अगस्त के दिन संघर्ष और बलिदान दिवस के रूप में ट्वीट कर मनाने की सलाह दी थी।
यह स्मृति दिवस हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन द्वारा आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत आजादी से जुड़े दर्दनाक  पहलू को लोगों को बताने के लिए किया गया। इस मौके पर एच पी कंपनी के एरिया सेल्स एक्जीक्यूटिव विवेक कुमार सिंह और शिवा जंक्शन मालिक राहुल गुप्ता और विनोद यादव स्वयं मौजूद थे।
सभासद राजीव यादव,  हाजी मोहम्मद अहसान, राशिद सिद्दीकी, विनय पांडे, मोहमद जहीर, महरुल्लाह लड्डन, अभिषेक गांगलस, संजीव पाठक, मोहम्मद कामिल,शेष  बिंदु शर्मा आदि मौजूद रहे।
*वेदव्रत गुप्ता