Friday , March 29 2024

मैनपुरी ब्लॉक परिसर से बाइक चोरी

पंकज शाह
बिछवा/मैनपुरी- थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज स्थित व्लाक कार्यालय से एक हीरो हौंडा स्प्लेंडर रंग काली बाईक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। मामले की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
       थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छुवकरिया निवासी मानिक चंद्र पुत्र बलराम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने चाचा की बाइक स्प्लेंडर रंग काली को मांग कर पंचायत सहायक के फार्म जमा करने के लिए ब्लॉक सुल्तानगंज आया था। बाइक को सुल्तानगंज ब्लॉक परिसर में खड़ी अंदर ऑफिस में चला गया। जब में वापस आया तो बाइक नहीं थी। उस बाइक को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।